संवाददाता। अंबेडकरनगर सभासद व समाजसेवी हाजी मोहम्मद अकमल ने बुधवार को जिलाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में पूर्व सभासद ने दुर्गा पूजा व मोहर्रम पर विशेष चाक चैबंद किये जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में दुर्गा महोत्सव व मोहर्रम के मजलिस तक अनवरत विद्युत आपूर्ति की जाये जिससे लोगों को परेशानियां न उठानी पड़़े। प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडालों व इमामबाड़ो के आस पास सफाई करवाकर प्रतिदिन चूने का छिड़काव करवाया जाये। जर्जर विद्युत पोल व तार को बदला जाये जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके। रात्रि के समय प्रत्येक पंडालो व मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। ज्ञापन देने वालों में सतीश तिवारी, अमित यादव, सौभाग्य, सुनील, शत्रुघ्न, इमरान खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।



0 comments:
Post a Comment