संवाददाता। अंबेडकरनगर बिजली की चपेट में आने से जहां एक युवक की मौत हो गयी वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये। परिजनो द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। बसखारी थानान्तर्गत बुढ़नापुर निवासी रजनीश वर्मा पुत्र मनीराम बुधवार की दोपहर अपने घर पर बिजली का तार ठीक करते समय अचानक उसमे आये करंट से उसकी मौत हो गयी। परिजनो ने पुलिस को बिना सूचना दिये ही शव का दाहसंस्कार कर दिया। दूसरी घटना में सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थानान्तर्गत बसहिया निवासी उमा (26) पुत्री सहाबू मंगलवार की शाम अपने घर पर बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। अन्य घटना में अहिरौली थानान्तर्गत तिवारीपुर निवासी मींकू (60) पुत्र रामलौटन मंगलवार की देर शाम अपने घर पर बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गये। परिजनो द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।


0 comments:
Post a Comment