गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
संवाददाता। अंबेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा स्कूल से घर आते समय एक युवती को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है। मामला दो सम्प्रदायो से जुड़ा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गयी है। घटना थाना क्षेत्र के गांव सम्मनपुर घटवा का है। यहां की रहने वाली आसमां खातून पुत्री हयात मोहम्मद स्थानीय नान्हू यादव बालिका इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्य करने वाले प्रेमधारी पुत्र दयाराम ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। ताबड़तोड़ किये गये हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसे जिला चिकित्सालय मंे भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव है। आरोपी युवक गूंगा, बहरा बताया गया है।

0 comments:
Post a Comment