Tuesday, 4 October 2016

पहली बार डीएम ने दिखाये तेवर, लापरवाही लेखपाल निलम्बित

लोहिया गांव अमौली में किया विकास कार्यो का सत्यापन मिली खामिया
विद्युतीकरण में लापरवाही पर अधिशाषी अभियंता को लगायी फटकार
छह को गांव में लगेगा विशेष कैम्प, राशनकार्डो का होगा सत्यापन
संवाददाता, अंबेडकरनगर।

लगभग एक माह पूर्व कार्य भार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज अचानक गंभीर तेवर अपनाते हुए एक किसान की जली गेहू की सफल में अहेतुक सहायता देने के में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल को निलम्बित करने का न सिर्फ आदेश दिया बल्कि राजस्व सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों, कर्मचारियों की जमकर खबर भी ली। इस दौरान गांव के लोगों ने अपना दुखडा जिलाधिकारी से सुनाया। साथ ही विकास कार्यो के सत्यापन के दौरान जिन जिन विभागों के अधिकारियों की लापरवाही सामने आयी उन्हें जमकर फटकार भी लगायी।
बताया गया कि आज अचानक तहसील दिवस निपटाने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अचानक अकबरपुर विकास खण्ड के लोहिया गांव अमौली की ओर अचानक रूख कर लिया। वहां पहुचते ही पहले तो अफरा तफरी मच गयी। लेकिन थोडी देर बाद माजरा समझ में आने के बाद गांव के लोग एकत्रित हो गये। सभी से बारी बारी जिलाधिकारी ने बात की और सभी ने खुल कर अपनी समस्या भी बतायी। इस दौरान गांव मे ंविद्युतीकरण को लेकर विभाग की लापरवाही खुल कर सामने आयी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को कडी फटकार भी लगायी। साथ ही अबिलम्ब विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। इसी दौरान जब एक किसान ने जिलाधिकारी से अपनी उस समस्या का दुखडा रोया जिसमें उसके गेहू की फसल जल जाने के बाद उसे अहेतुक सहायता नहीं मिल पायी थी। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर रूख अपनाया। तुरंत उन्होंने राजस्व कर्मियों को तलब किया लेकिन कोई भी वहां मौजूद नहीं था। यह बात अलग कि थोडी देर बाद अकबरपुर तहसीलदार पहुच गये उनसे जब जिलाधिकारी ने स्थानीय लेखपाल को बुलाने की बात की तो भी सफलता नहीं मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि तहसीलदार के फोन मिलने के बाद भी लेखपाल का फोन जब नहीं मिला तब सम्बन्धित लेखपाल राम करन को निलम्बित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। यही नहीं उन्होंने आज ही राजस्व विभाग की टीम को गांव में रात्रि प्रवास करने और ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। साथ ही यह भी बताया कि छह अक्टूबर को गांव में विशेष कैम्प लगा कर रासन कार्डो का सत्यापन करते हुए कृषि समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने तमाम अन्य अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top