Tuesday, 4 October 2016

गांधी जयंती पर बांटे यूनीफार्म

संवाददाता, अंबेडकरनगर।
शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आतडीह में दो अक्टूबर को छात्र छात्राओं को यूनीफार्म का वितरण शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को डेªस का वितरण किया गया। डेªस वितरण गत 2 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष राम सेवक वर्मा व प्रधानाध्यापक इकरामुल हक द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर 48 छात्र छात्राओं को डेªस का वितरण किया। डेªस वितरण के बाद छात्र छात्राओं को गांधी जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताया गया। वहीं पर गांधी जी द्वारा पहले चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में भी जानकारी दी गयी। तथा इन छात्र छात्राओं को मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बाने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top