जिले भर में निकाली जागरूकता रैली
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज जागृति अभियान के तहत सम्पूर्ण जनपद में जागरण अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रधान संगठन द्वारा जिले भर में रैली निकाली गयी। रैली का नेतृत्व प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चैधरी ने किया। जिले में इस रैली का मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र यादव ने किया। इसका उद्देश्य अपना गांव अपना राज तभी आयेगा ग्राम स्वराज है।
जन जागृति रैली के माध्यम से प्रधान संगठन अपने अधिकारो के प्रति ग्राम प्रधानों को तैयार कर रहा है। इनकी मांगो में वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के तहत 29 विषय व अधिकार पंचायतो को सौंपकर सत्ता विकेन्द्रीकरण की आदर्श व्यवस्था को लागू किया जाना शामिल है। इसके अलावां समस्त देश में समान पंचायतीराज व्यवस्था लागू किये जाने की भी मांग की जा रही है। ग्राम प्रधान समेत समस्त पंचायत प्रतिनिधियो के मानदेय व भत्तो में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी की जाये तथा मृत्यु होने पर आश्रितो को 10 लाख रूपये की बीमा राशि दी जाये। पंचायतो में मिनी सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, बारातघर, कृषि उत्पाद व भंडारण केन्द्र बनवाने की मांग की गयी है। इसके अलावां ग्राम प्रधानो को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिये जाने तथा जिला योजना समिति में प्रधानो को भी प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग की गयी है।

0 comments:
Post a Comment