Thursday, 20 October 2016

और अब अपनी भूमि पर होगा भाजपा का दफ्तर

भाजपा कार्यालय के लिए हुआ भूमि पूजन
अम्बेडकरनगर। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी को जिला मुख्यालय पर अपना कार्यालय होने की संभावना प्रबल हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट विहारी वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा समेत अन्य पार्टी नेताओ की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय के लिए क्रय की गयी भूमि का भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए भूमि पूजन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजितराम त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राम प्रकाश यादव के अलावां चन्द्र्र प्रकाश वर्मा, विनोद सिंह, रजनीश सिंह, संगम पांडेय समेत अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे।
बसखारी मार्ग से होकर कलेक्टेªट की तरफ जाने वाली सड़क के बगल पार्टी कार्यालय के लिए खरीदी गयी इस जमीन पर निर्माण कार्य भी शीघ्र षुरू हो जायेगा। पार्टी एक साल के अंदर इस नये कार्यालय को अस्तित्व में लाने के लिए प्रयासरत है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी का जिले में अब तक कोई भी कार्यालय नहीं रहा है। कुछ समय तक बैठको के लिए बस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस का प्रयोग किया जाता रहा है। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के सामने एक अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। यहीं से पार्टी की गतिविधियो का संचालन हो रहा है। जिले में अब तक केवल सपा व बसपा के पास ही अपना निजी कार्यालय है। अब भाजपा भी इसी लाइन में शामिल हो जायेगी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top