नेहरू युवा केन्द्र ने शुरू किया पांच दिवसीय विशेश अभियान
अम्बेडकरनगर। आज जब समाज तमाम झंझावातो का शिकार हो अनेकानेक सामाजिक विसंगतियो को झेल रहे है, तो उसे समाज का सबसे ऊर्जावान वर्ग युवा ही उबार सकता है। जाति, पांति, धर्म, सम्प्रदाय, आतंकवाद, उग्रवाद जैसी चीजें राश्ट्रीय विकास में बाधक हो रही है। ऐसे में देश का नवजवान आगे बढ़कर उससे निजात दिला सकता है, जरूरत है कि युवाओं को उस दिशा में आगे बढ़ाया जाये और उनके अंदर संगठनात्मक शक्ति का भाव पैदा कर उन्हे राश्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में लाया जाये। उक्त विचार नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पांच दिवसीय विशेश अभियान 18/22 अक्टूबर को युवा मंडल विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए लेखाकार विनय कुमार मिश्र ने व्यक्त किया।
अभियान दल में सम्मिलित 20 सदस्यों को संबोधित करते हुए विनय कुमार मिश्र ने कहा कि यदि युवा शक्ति का उचित मार्गदर्शन कर उन्हे विकास में भागीदार बनाया जाये तो तमाम समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रथम चक्र में जनपद के विकास खंड बसखारी एवं रामनगर तथा जलालपुर एवं भियांव के 50-50 ग्राम पंचायतो को लियागया है, जिसके अंतर्गत युवाओं का विशेश दल जाकर ग्राम विकास का अध्ययन करेगा, और गांवो में 15-29 आयु वर्ग के युवाओं के मध्य युवा मंडल/महिला मंडल का गठन कर उन्हे ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेगा। विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान दल के सदस्यो द्वारा ग्राम पंचायतो में स्थापित किये गये युवा संगठनो के पदाधिकारियो का सम्मेलन आगामी 22 अक्टूबर को आच्छादित ग्राम पंचायतो के मध्य करते हुए उन्हे युवा कार्यक्रमो, प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं यथाः प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि की जानकारी प्रदान कर उनका मार्गदर्षन किया जायेगा। विनय कुमार मिश्र ने युवा संगठनो के पदाधिकारियो से विशेश अनुरोध किया है कि वे युवा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिताकरें, और देश को विकास की राह में आगे बढ़ाने का प्रयास करें। अभियानद ल के विशेश सदस्यो में संतोश कुमार तिवारी, हरिकेश जायसवाल, दीपक सिंह, अम्बरीश वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, सबीना खातून, मोहम्मद उमर मनोज कुमार चैहान, पे्रमलता यादव, सूरज तिवारी, लक्ष्मी यादव, शुभम् दूवे, अनूप कुमार मिश्र आदि की प्रमुख भागीदारी सुनिश्चित की गयी है।


0 comments:
Post a Comment