Latest

Thursday, 27 October 2016

भ्रष्टाचारियों की शरणगाह बनी भाजपा - अशोक

अंबेडकरनगर। एनआरएचएम का पैसा हजम करने वाले बसपाईयों भ्रष्टाचारियों की भाजपा सबसे बडी शरणगाह बनी गयी है और भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उछाल रही है। उ0प्र0 कांग्रेस संगठन मंत्री अशोक सिंह, जिला प्रभारी सहतूगंज में राहुल गांधी संदेश यात्राप बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांगे्रस की हर नीति और रीति गरीबों किसानों और आम जनता मजदूरो के लिए है। राहुल गाधी संदेश यात्रा प्रथम चरण के आखिरी दिन अकबरपुर, सहतूगंज नेवतरिया, जाफरगंज, लोरपुर, सम्मनपुर में चलायी कांग्रेस के जिला प्रभारी अशोक सिंह प्रदेश सचिव राम कुमार पाल, जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, जियाराम वर्मा, विजय शंकर तिवारी तथा पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल ने राहुल गांधी संदेश यात्रा की रवानगी की काग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अवधेश कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने खाट सभा और नुक्कड सभाओं का आयोजन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों जात वादियों ने उ0प्र0 को चरागाह बनाकर बेहाल कर दिया अब जनता को उम्मीद कांग्रेस से है। उ0प्र0 कांग्रेस सचिव राम कुमार पाल ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए यूपीए ने सात सौ करोड दिये 73 हजार करोड कर्जमाफी की। वरिष्ठ नेता संतोष कुमार सुमन, राम नाथ, नसीम, रीतेश त्रिपाठी, मो इबरार, संजय, जुनैद, कुरैशी ने भी सभाओं को सम्बोधित किया। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Templateclue
Scroll To Top