कांगे्रसियों ने मनाया पंडित नेहरू का 127वीं जयंती
संवाददाता। अंबेडकरनगर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवारलाल नेहरू ने स्वयं को भारत का प्रथम सेवक कहते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए औद्योगिक नीतिया हरित क्रांति तथा पंचवर्षीय योजनाएं लागू की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि पंडित नेहरू ने पंचशील सिद्धांतो, वैश्विक नीतियों से भारत को विश्वमंच पर ला खड़ा किया।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमरनायक पंडित नेहरू की 127वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी की अध्यक्षता एवं मीडिया प्रभारी डा0 विजय शंकर तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल मौजूद रहे। समस्त कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प, धूप, माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया एवं गोष्ठी की। उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल ने कहा कि पंडित नेहरू ने बच्चों में देश का भविष्य देखा और उसे संवारने के लिए ठोस कदम उठाये। जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला और रामजनम दूवे ने कहा कि पंडित नेहरू ने अंग्रेजों के कहर से बचाने के लिए रायबरेली से किसान आंदोलन की शुरूआत की। जिला युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा, संजय तिवारी और जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि कुशल रणनीति कौशल के बल पर पंडित नेहरू ने चीन को झुकने पर मजबूर कर दिया। गोष्ठी को प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा, महासचिव बद्री नारायण शुक्ला, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने संबोधित किया। प्रमुख रूप से मोहम्मद सलीम, पल्टूराम, नरेन्द्र प्रजापति, छोटेलाल पांडेय, आशाराम यादव आदि मौजूद रहे।
आयोजित हुई शोकसभा
अम्बेडकरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसमें टाण्डा ब्लाक अध्यक्ष सभाजीत वर्मा की माता पतिराजी (105) के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट कर दो मिनट का मौन रखकर शांति प्रार्थना की गयी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि पतिराजी के निधन से कांग्रेस परिवार की अपूर्णनीय क्षति हुई जिसकी भरपाई असंभव है। शोक प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल, पीसीसी शकील अहमद अंसारी, डा0 विजय शंकर तिवारी, सुनील मिश्रा, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, रामजनम दूवे, जयप्रकाश तिवारी, संजय तिवारी, बद्री नारायण शुक्ला, अवधेश कुमार मिश्रा, गुलाम रसूल छोटू, नरेन्द्र प्रजापति मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment