बस छोड कर फरार हुआ चालक
वृद्धा गम्भीर रूप से घायल
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना के उपरांत चालक बस छोड़कर फरार हो गया तथा घायल महिला को सीएससी जहांगीरगंज भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो उठे जिन्हें पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बोहरिकापुर गांव निवासी रवींद्र कुमार अपनी माता दुर्गा देवी के साथ बाईक से रिश्तेदारी से वापस घर आ रहा था। वह राजेसुल्तानपुर-जहांगीरगंज मार्ग पर भभौरा गांव के निकट पहुंचा ही था कि अकबरपुर की तरफ से आ रही परिवहन निगम की बस संख्या यूपी 45 टी 5697 की चपेट में आने से बाईक चला रहे रवींद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठी उसकी माता सुरजा देवी बुरी तरह घायल हो गई। घटना के उपरांत चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया तथा घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 comments:
Post a Comment