सेंट पीटर्स में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन
संवाददाता। अंबेडकरनगर नगर के सेंट पीटर्स स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को प्रातः विशेष प्रार्थना शिक्षको की ओर से की गयी। तत्पश्चात प्रधानाचार्य फादर आर्ची बाल्ड डिसिल्वा, सेबिस्टिियन सीएस, सिस्टर सरोजनी स्कूल हेड ब्वाय मृदुल मिश्राा, स्कूल हेड गर्ल निवेदिता तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम का संचालन मिस तान्या सिंह, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस विशेष अवसर पर हिन्दू धर्म से गौरव पांडेय सर ने, ईसाई धर्म से अभिषेक सर ने, इस्लाम धर्म से मुजाहिदा बानो ने कुरान की आयातो को पढ़कर ईश्वर को याद किया। तत्पश्चात मिस प्रीति व रवि सर ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति कर सबके मन को मोह लिया। तत्पश्चात वासिफ सर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पहले अपने आपको चेक करो फिर अपना लक्ष्य निर्धारित करों। तत्पश्चात शिक्षिकाओं के द्वारा सुंदर नृत्य तारे जमीं पर के धुन पर किया। जैनट मिस के निर्देशन में हास्य, लघु नाटिका सभी को खूब गुदगुदाती रही तथा स्वच्छता अभियान पर आधारित माइम स्वच्छता का संदेश दे गई। अंत में प्रधानाचार्य आर्ची बाल्ड डिसिल्वा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अवधेश मौर्य, अमित, अभिलाष, आलोक पाठक सेविस्टियन सहित समस्त स्टाफ उपस्ति रहे।



0 comments:
Post a Comment