परिवर्तन यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न
संवाददाता। अंबेडकरनगर उत्तर-प्रदेश की जनता सपा, बसपा एवं कांग्रेस की नीतियों से ऊब कर परिवर्तन का मन बना चुकी है। आवश्यकता अब इस बात की है कि हम केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा दे ंतो मिशन 2017 को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। इतना ही नहीं देश के प्रधानामंत्री ने पांच सौ व एक हजार के नोट बंद करके काले धन को बंद करके काले धन को रोकने का जो साहस दिखाया है वह अतुलनीय है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृजबहादुर ने जिले में आगामी 17 दिसम्बर को आने वाली परिवर्तत यात्रा की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उसी कड़ी मंे अवध क्षेत्र के परिवर्तन यात्रा संयोजक अतुल दीक्षित ने यात्रा के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला एवं सह संयोजक रामसुंदर चैधरी ने यात्रा से जुडे़ कार्यकर्ताओं को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं से अपील किया है कि बैंको में पैसा जमा और निकालने के लिए लाइन मंे खड़े आम जन को एक गिलास पानी पिलाये। बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी एवं राजकिशोर रावत ने कहा कि मोदी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी नोटो के प्रचलन बंद करके जनता का खून-चूस कर धना सेठ बने लोगों पर अंकुश लगाने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के आदि पुरूष डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ। बैठक मंे सांसद डा0 हरिओम पांडेय, अवध क्षेत्र के मंत्री अमित तिवारी, अवध क्षेत्र की महिला प्रभारी अलका मिश्रा, जिला महामंत्री मनोज मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रामप्रकाश यादव, सरिता वर्मा, रमेश पाठक, परिवर्तन यात्रा के जिला प्रमुख अजय त्रिपाठी, विनोद सिंह, डा0 राजितराम त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, राहुल मिश्रा, अरविंद सिंह, रामचन्दर उपाध्याय, नीतू तिवारी, दिनेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment