अफरा-तफरी के बीच एटीएम भी दे रहे दगा
एक-दो एटीएम से निकल रहा पैसा
संवाददाता। अंबेडकरनगर सरकार के घोशणा के अनुरूप पांच सौ व एक हजार रूपये की नोट बंद किये जाने से लोगों में पांच सौ व एक हजार रूपये की नोट बदलने, जमा करने व निकासी के लिए सभी बंैको मंे लम्बी कतार में दिखाई दिये। शनिवार को भी एटीएम मशीनो के बाहर सड़क के किनारे लम्बी कतार में खड़े लोग पैसा निकालने के लिए बेचैन थे। लोगों की बेचैनी को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 100 व 50 रूपये की नोट पाने के लिए लोग कितना परेशान हो रहे है। पांच सौ व एक हजार रूपये की नोट बंद होने से दैनिक व्यापार पर भी काफी प्रभाव पड़ा। ऐसी स्थिति में इसका खास असर जलपान की दुकानों, सब्जी मंडी, फल मंडी व किराने व जनरल स्टोर की दुकानों पर दिखाई पड़ा। छोटा-मोटा व्यवसाय कर पेट पालने वाले दुकानदारों की विक्री आधी होकर रह गयी। बड़े व्यवसायियों द्वारा इन नोटो को लेने से इंकार कर दिये जाने के कारण पांच सौ व एक हजार रूपये की नोटो को बैंको मंे जमा करने के अलावां और कोई विकल्प नहीं बचा है। जिला मुख्यालय के जुड़वा शहर शहजादपुर मंे लोहा मंडी, वर्तन मंडी, इसके अलावां सर्राफा की दुकानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आम जनमानस को एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए कई घंटो लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। वहीं बैंको में नोटो को बदलवाने व निकासी के लिए भी लम्बी कतारो में कई घंटो खडे़ होने होकर इंतजार करते देखे गये। जिले के विभिन्न बैंको मेंशहजादपुर नई सड़क स्थित एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, पुरानी तहसील के निकट पंजाब नेशन बैंक, बैंक आफ बडौदा, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय स्टेट बैंक कृशि शाखा निकट बैंक आफ इंडिया, सिडिंकेट बैंक, केनरा बैंक आदि बैंको में भी भारी भीड़ उमड़ी रही।



0 comments:
Post a Comment