आये दिन भयंकर जाम से जूझते है लोग
संवाददाता। अंबेडकरनगरयदि आपको सुबह 10 बजे या उसके बाद जिला मुख्यालय पर समय से पहुंचना है तो कम से कम दो या तीन घंटे पूर्व अपने घर से निकलना होगा। ऐसा कोई एक दिन की समस्या नहीं है आये दिन जिला मुख्यालय पर दिनभर लोग जाम से जूझ रहे है। शनिवार को दिनभर जाम के झाम में फसे रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। यातायात माह में इस कदर यातायात की व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है। जैसे कि यातायात पुलिस नवम्बर माह मंे और शिथिल हो गयी है। पुरानी तहसील से चुंगी नाका फैजाबाद रोड तक जाम की समस्या से लोगों को घंटो भर जूझना पड़ा। दिनभर लगे रहे जाम की समस्या से आम जनमानस को काफी परेशानियो को सामना करना पड़ रहा है। जाम में जूझ रहे लोगो को भी काफी परेशानी हुई। आवागमन में जाम की समस्या का कारण का जिम्मेदार कौन है? यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। यातायात माह मंे जाम की समस्या आये दिन हो रही है। यातायात नियमो का पालन न करने व यातायात पुलिस की लापरवाही से भी जाम की समस्या आये दिन हो रही है। रोडवेज से पुरानी तहसील तिराहा, नई सड़क, दोस्तपुर चैराहा तक जाम में लोग कई घंटो फसे रहे। जाम की इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में भी काफी परेशानी हो रही है। लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दिन में अपने निर्धारित समय से कम से कम दो या तीन घंटे पूर्व निकलना होगा नहीं तो जाम में फसकर लोग अपने कभी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकेंगे। क्योकि यह जाम की समस्या आये दिन बनी रहती है।
0 comments:
Post a Comment