Saturday, 12 November 2016

दबंगो ने काटे विवादित भूमि पर स्थित पेड़

पीडितों ने की एसपी से शिकायत 
संवाददाता। अंबेडकरनगर विवादित भूखण्ड पर लगे पेडों को काट दिये जाने के बाद दबंगो ने मना करने वाले पीडितों को धमकी दी और मारपीट पर आमादा भी हो गये। जिससे एक परिवार दहशत में जी रहा है। पीडित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए दबंगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामला कोतवाली अकबरपुर के बैरमपुर बरवा गांव का है जहां के स्नेही, रमजू व दिनेश आदि ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में स्थित गाटा संख्या 23 व 28 रकबा 0.149 के स्वामी गांव के ही भुल्लन पुत्र बालू थे। संतानहीन होने की स्थिति में अपने जीवन काल में ही उन्होंने स्नेही, रमजू, दिनेश आदि के पक्ष में रजिस्ट्रट वसीयतनामा कर दिया था। पीडितों का कहना है कि उनके जीवनकाल से ही उनकी सभी अचल सम्पत्ति पर वे काबिज चले आ रहे है। इसी बीच भूस्वामी की मौत हो गयी। जिसके बाद पीडितों ने दाखिल खारिज के लिए तहसीलदार के न्यायालय में अपील की जिस पर गांव के ही कुछ लोगांे ने आपत्ति लगा दी जिससे मामला विचाराधीन हो गया। मौके पर पीडित ही काबिज भी हैं। पीडितों का कहना है कि बीते छह नवम्बर को सुरंचू, बेचू, मोनू व कोदई आदि ने उक्त जमीन पर स्थित पेडों को दबंगई के बल पर काट कर धराशायी कर दिया। जब उसका विरोध किया गया तो दबंगो ने मारने के लिए दौडा लिया। उसके बाद भी लगातार धमकियां दे रहे है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top