Monday, 7 November 2016

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है भाजपा- गंगवार

भाजपा के जनपद स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उमड़ी भीड़


संवाददाता। अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी देश की एक ऐसी एकलौती पार्टी है जिसने हमेशा पिछडे वर्ग के कल्याण की बात की है और सम्मान किया है। इसका उदय ही एकात्म मानववाद के तहत हुआ हैं। जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। महज 28 माह में 70 जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ कर सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा ही नहीं बल्कि सिद्धांत है। 
उक्त बाते केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोश गंगवार ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन जिला मुख्यालय अकबरपुर में कही और साथ ही उन्होने कहा कि पिछड़े समाज को सेवा और समर्पण की बदौलत आज केन्द्र मंे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन पायी है। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए श्री गंगवार ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं में वेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयासरत है। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में परिवर्तन हुआ उसी तरह उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा सरकार जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने खिलवाड किया है। इनका नाटक अब ज्यादा दिन नहीं चल पायेगा। विशिश्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व राज्यमंत्री अनिल राजभर ने पिछड़े समाज के राजभर, मौर्या, निशाद, कुम्हार, कहार, प्रजापति, लोहार, पाल के इत्यादि अनेक जातियों के उत्थानपर जोर देते हुए शैक्षिक और आर्थिक स्तर पर स्वयं को मजबूत करने की समाज से अपील की। दूसरी तरफ विशिश्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सुभाश यदुवंश ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राजनीतिक ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गांे को साथ लेकर चलने वाला दल है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चलने और उनके नेतृत्व पर विश्वास का जो माहौल है। उसको उन्होने प्रभावित किया है क्योकि दुनिया मंे भारत भूमि और इसके सम्मान का डंका बजा है। जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा की अध्यक्षता और रामापति मौर्य के संचालन मंे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजकरन निशाद, लीलावती वर्मा, कृपाशंकर, रामप्रकाश यादव, डा0 शिवपूजन वर्मा, विशाल वर्मा, चन्द्रप्रकाश वर्मा, रमेश गुप्ता, रामबहाल वर्मा, ज्ञान कुमार मोदनवाल, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र निशाद, डा0 संजय सिंह, दशरथ यादव, कमलेश मौर्य, संतलाल निशाद, हरिराम मौर्य, राजेश सिंह, सरिता वर्मा, दुर्गावती मौर्य, रफत एजाज, सन्जू देवी, राजेश्वरी वर्मा, सुनीता चैहान, रघुनन्दन राजभर, डा. रजनीश ंिसह, विवेक पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, डा. राना रणधीर सिंह, अवधेश द्विवेदी, अनन्त कुमार पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, विकास मोदनवाल, लल्लन सोनी, अभिषेक अग्रहरि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top