ग्लोबल विजडम स्कूल मं हुआ आयोजन
संवाददाता। अम्बेडकरनगर यातायात माह के सातवंे दिन यातायात प्रभारी द्वारा स्कूल में पहुंचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व वाहन चालको को यातायात के नियमो के बारे में जानकारी दी। वाहन चलाते समय बरते जाने वाली विशेश सावधानियो के विशय में भी बताया। यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय से सटे ग्लोबल विजडम स्कूल में पहुंचकर स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमो के बारे में बताया। उन्होने सड़क पर चलते समय हमे किस तरफ से चलना चाहिए, सड़क पार करना है तो किस तरीके से करना चाहिए और बस में बैठने के बाद बरती जाने वाली सावधानियां के विशय में जानकारी दी। उन्होने बच्चों को विभिन्न जानकारियां देने के बाद उनसे यातायात से संबंधित प्रश्न भी किया। बच्चों ने भी यातायात से संबंधित और विस्तृत जानकारियों के विशय में यातायात प्रभारी से पूछा। स्कूल के समस्त वाहन चालको को बुलाकर उन्हे भी बच्चों को बैठाने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के विशय में बताया तथा आंखो का चेकअप बीच-बीच में कराये जाने की बात कहीं। इस दौरान उनके साथ यातायात के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




0 comments:
Post a Comment