प्रत्येक माह के नौ तारीख को सांकेत मेडिकल सेंटर पर गर्भवती महिलाओं की होगी निःशुल्क जांच
संवाददाता। अंबेडकरनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये बेटी बचाओं बेटी पढाओं के नारे से प्रभावित होकर उसे मूर्त रूप देने के लिए संकल्पित भाजपा जिला मंत्री और साकेत मेडिकल सेंटर नामक अस्पताल के संचालक डा. रजनीश सिंह ने एक बार फिर एक अनोखा संकल्प लिया है। जिसके तहत वे प्रत्येक माह की नौ तारीख को जिले भर की गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध करायेंगे। यह सुविधा उनके अपने अस्पताल पर ही होगी। इसके पूर्व उन्होने अस्पताल में प्रसव के दौरान बेटी के पैदा होने पर सारा शुल्क माफ करते हुए अपने पैसे से मिठाई भी खिलाने का अभियान चला रहे है। मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से शुरू की गयी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान से प्रेरित होकर साकेत मेडिकल संेटर कचहरी रोड की तरफ से प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच की जायेगी। अस्पताल के निर्देष और भाजपा के जिलामंत्री रजनीश ंिसह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत विशेषकर गर्भवती महिलाओं को चिकित्साकों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी द्वारा किया जायेगा। उन्होनंे बताया कि इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं ने खून की जांच, पेशाब की जांच, आदि निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इसमें पहले की अस्पताल के निदेशक रजनीश सिंह द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के प्रेरित होकर बेटी पैदा होने पर कोई फीस नही ली जाती है। अब तक अस्पताल में लगभग 50 बेटिया पैदा हो चुकी है।



0 comments:
Post a Comment