Monday, 7 November 2016

जनता को लालीपाप देकर गुमराह कर रही सपा भाजपा - लालजी वर्मा

संवाददाता अम्बेडकरनगर। बसपा के कटेहरी विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व वित्त मंत्री लालजी वर्मा ने राम बाबा बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूबे की सपा सरकार पूरी तरह विकास के मामले में फेल है जितना विकास बसपा की पूर्व की पाॅच साल की सरकार में हुआ उतना सूबे की सपा सरकार ने नहीं किया। केन्द्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूॅजी पतियो के हाथों बिक चुकी है। देश के प्रधान मंत्री अपने देश में सिर्फ कपड़े बदलने के लिए आते है। देश के सीमा पर तैनात फौजी जहाॅ शहीद हो रहे है। उनके परिजनों को देखने तक की सुधी नहीं है। पूर्व की यूपीए सरकार 6 महीने पहले ही केन्द्र की सरकार गिराकर कारगिल के युद्ध में मिली जीत का श्रेय अपने आप को देने के साथ जनता के बीच गई। लेकिन जनता ने 2004 के आम चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराने का काम किया। आने वाले 2017 के चुनाव में केन्द्र की भाजपा की सरकार को ऊड़ी मे मिली जीत का श्रेय कुछ नहीं मिलने वाला। सुबे की सपा सरकार केन्द्र की भाजपा सरकार से गलबहिया कर पूरे प्रदेश को दंगे में झोकना चाहती है। लेकिन जनता भाजपा के मनसूबों को समझ चुकी है। वह 2017 के विधानसभा चुनाव मंे जनता बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार देगी। कटेहरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी आनन्द वर्मा ने कहा कि बसपा की सरकार आने पर फिरका परस्त ताकतों को पूरी तरह रोका जाएगा। उन्होंने जनता से गुजारिश की बसपा के प्रत्याशी लालजी वर्मा को भारी मतों से जिताकर बहन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत करे। जनसभा को राम शिरोमणी वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल कुमार उर्फ बिल्लू वर्मा, अखलाक सिद्दीकी, मुकेश वर्मा, जीवन वर्मा, शाहिद अली, राकेश खरवार आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top