Monday, 7 November 2016

गरीबों के लिए कल्याणकारी कदम उठा रही सपा - मांझी

भीटी तहसील परिसर में हुआ पेंशन शिविर का आयोजन
समाज कल्याण मंत्री ने सुनी जनता की फरियाद

संवाददाता। अम्बेडकरनगर भीटी तहसील परिसर में आयोजित पेंशन शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाए चला कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु संकल्पित है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिले इसके लिए भी हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम मंे मौजूद क्षेत्र की जनता से समाजवादी पंेशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व विकलांग पेंशन का फार्म भरवाकर जमा करवाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी गयी है। 2017 में सूबे में काम के दम पर हमारी सरकार पुनः बनेगी। उन्होने भारतीय जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला और दोनों को अवसर वादी बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में जितने भी फार्म जमा हुए है 15 दिनों के अंदर सभी का सत्यापन का कार्य पूरा कर पात्र व्यक्तियों को पेंशन दिया जायेगा। इस दौरान विभिन्न योजनाओं में तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हए। इस दौरान वहां उपजिलाधिकारी रमापति राम, क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव, तहसीलदार सुदामा प्रसाद, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top