Friday, 11 November 2016

आयकर विभाग की टीम ने डाला जिले में डेरा, बडे व्यापारियों सहित नेताओं में हडकम्प

आलापुर से लेकर भीटी तक रखी जा रही नजर, हो सकती है बडी छापेमारी
दूसरे दिन भी बैंको पर रही भारी भीड़, एएसपी ने लिया जायजा
संवाददाता। अंबेडकरनगर केन्द्र सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार के नोटों को बंद कर दिये जाने के बाद मची हडकम्प थमने का नाम नहीं ले रहा है। छोटे लोग छोटी धनराशि बैंको में जमा करने के लिए जहां दूसरे दिन उमडे रहे वहीं बडे लोग फिर भी शांत रहें। हालांकि इसी बीच आयकर विभाग की टीम ने जिले में डेरा डाल दिया हैं और आलापुर से लेकर भीटी तक तमाम बडे व्यापारियों और कई बडे नेताओं पर नजर जमाए हुए है। अनुमान है कि ऐसे लोगों ने भारी मात्रा में कालेधन छुपा रखें है। फिलहाल आयकर की टीम के जिले में मौजूदगी की भनक लगते ही कई बडे व्यापारियों और बडे नेताओं के होश उडे हुए है। 
सरकार की घोशणा के अनुसार पांच सौ व एक हजार रूपये की नोट बदलने, जमा करने व निकासी के लिए सभी बंैंको को जहां सुबह आठ बजे से देर शाम तक खोले जाने का निर्देश था वहीं शुक्रवार को सभी बैंक सुबह 10 बजे ही खुल सके। शुक्रवार को एटीएम मशीन खुलने के बाद जिले के कई एटीएम मशीनों के बाहर लम्बी कतारे देखी गयी। बीते दो दिनों से हुई सरकार की घोशणा का असर कई विभागों में भी दिखाई पड़ा। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में जहां सरकार की घोशणा के पूर्व प्रतिदिन लगभग 10 लाख का राजस्व धन जमा होता था वहीं बीते दो दिनों से मात्र 82 हजार रूपये ही जमा हो सके। यह जानकारी उपसंभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने दी है। इसके अलावां जिले के सभी तहसीलों में जहां बैनामे के लिए लोगों का तांता लगा रहता था वहीं बीते दो दिनों में कहीं दो-कहीं तीन बैनामे ही हो सके। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बीते दो दिनों से जनरल टिकट लेने के लिए पहुंचे यात्रियो को भी काफी परेशानी हुई। वहीं इसका असर बुकिंग टिकट काउंटर पर भी दिखाई पड़ा। गौरतलब है कि सरकार की इस घोशणा से पुलिस प्रशासन को भी काफी चैकन्ना होना पड़ रहा है। बैंको के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी को लाइन में लगवाकर काम शुरू करवाया। सभी बैंको में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर खोले गये थे। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कृशि विकास शाखा, सिन्डीकेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन, सेंट्रल बैंक ओरियंटल बैंक, एक्सिश बैंको की शाखाओं पर दिनभर सरकारी निर्देश के अनुसार धन जमा करने व निकासी करने का काम चलता रहा। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने विभिन्न बंैको का दौरा किया। उन्होने स्टेट बैंक की मुख्यशाखा के प्रबंधक से व्यवस्थाओं के बावत जानकारी हासिल की।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top