Friday, 11 November 2016

सुरहुरपुर में सुलग रही आक्रोश की चिंगारी

नहा रही महिलाओं पर दबंगो ने किया हमला, दीवार भी ढहाई
संवाददाता। अंबेडकरनगर मालीपुर थानान्तर्गत सुरहुरपुर आक्रोश की चिंगारी भयकर रूप से सुलग रही हैं। दंबगो ने एक परिवार की महिलाओं पर उस समय हमला बोल दिया जब इस परिवार का पुरूश वर्ग घर के एक सदस्य की हुई मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गया हुआ था। महिलाओं व दबंग पुरूशो ने घर के बाहर स्नान कर रही महिलाओं को मारपीट कर उनके गहने भी छीन लिये। इसके साथ ही दबंगो ने घर के बाहर बनी चहारदीवारी को भी गिरा दिया। अचानक हुए इस हमले से महिलाएं सन्न रह गयी। इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक पीयूश श्रीवास्तव को दिये जाने के साथ ही 100 नम्बर पर भी दी गयी। इसके बाद पहुंची मालीपुर पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू किया। मामला सुरहुरपुर गांव निवासी अंजनी कुमार पांडेय के घर का है। अंजनी द्वारा घर के बगल बैनामाशुदा आबादी की जमीन पर चहारदीवारी बनवायी जा रही थी जिसका कुछ स्थानीय दलित वर्ग के लोग विरोध कर रहे थे। गुरूवार को चहारदीवारी का काम शुरू होते ही विरोध होने पर उन्होने काम रोक दिया था। मालीपुर पुलिस ने भी पैमाइश होने तक दोनों पक्षो को शांत रहने की हिदायत दी थी। गुरूवार की शाम अंजनी पांडेय की मां का देहांत हो गया। शुक्रवार को परिवार के सदस्य उनके शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गये। घर में मौजूद महिलाए बाहर नहा रही थी। इसी दौरान दबंगो व उनके परिवार की महिलाओं ने नहा रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। जब तक वे कुछ समझ पाती तब तक उन्हे काफी मारा पीटा गया तथा उनके गहने छीन लिये गये। दबंगो ने दीवार को भी गिरा दिया। इस घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top