बढ़ाया जिले का मान, उस्दात आर्य हरीश ने दी शाबासी
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर ...कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो, यह पंक्तियां तहसील क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव निवासी सचिन गिरी पर सटीक बैठ रही हैं। सचिन गिरी ने जिस प्रारम्भिक स्तर से संगीत की शिक्षा सीखने के उपरांत अपनी लगन और मेहनत के बल पर खुद को आगे बढ़ाया। वह आज क्षेत्र एवं जिले के लिए गौरव की बात है।
तहसील क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव निवासी सचिन गिरी ने अपनी संगीत एवं स्वर की धुन पर आज बड़ा मुकाम हासिल किया है जिससे क्षेत्रवासी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। सचिन गिरी ने बीते दिनों दूरदर्शन आकाशवाणी में संगीत का डंका बजाया और क्षेत्र का राम रोशन किया। इससे पूर्व सचिन गिरी लखनऊ महोत्सव, अम्बेडकरनगर महोत्सव समेत कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। अपनी मधुर ध्वनि के बलबूते लोगों को आकर्षित करने की कला सचिन गिरी के कंठ में विराजमान है। सचिन ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से थे लेकिन अपने गुरु कवि आर्य हरीश कौशलपुरी की प्रेरणा से संगीत की तरफ आकर्षित हुए और संगीत की शिक्षा बनारस में अर्जित किया। तत्पश्चात क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों एवं बड़े पर्दे पर भी सचिन अपना जलवा बिखेर चुके हैं सचिन की सफलता पर आलापुर तहसील क्षेत्र के अलावा जिले के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने सचिन की इस सफलता पर बधाई भी दिया है। सचिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।



0 comments:
Post a Comment