Saturday, 12 November 2016

अधिशाषी अभियंता के खिलाफ अवर अभियन्ताओं ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

बदजुबानी करने व अवैध वसूली का दबाव डालने का आरोप
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड का मामला

संवाददाता। अंबेडकरनगर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशाशी अभियंता द्वारा अवर अभियंताओं के साथ रोजाना बदजुवानी किये जाने का मामला अब तूल पकड़ गया है। अवर अभियंताओ ने अधिशाशी अभियंता के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव के अलावां अधीक्षण अभियंता को भी शिकायती पत्र भेजा है। अधिशाशी अभियंता के विरूद्ध अवर अभियंताओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।
सहायक अभियंता महेन्द्र प्रसाद चैधरी, अवर अभियंता रामशकल यादव, मनोराम, कमलेश कुमार विंद व अमित कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि अधिशाशी अभियंता अरविंद कुमार द्वारा उन लोगों के साथ बदजुवानी की जाती है तथा प्रताड़ित किया जाता है। उनके द्वारा कर्मचारियों को मनमाने तरीके से धन उगाही करने के लिए प्रताड़ित भी किया जाता है। उनकी इच्छा के अनुरूप काम न करने पर वह जांच कराने तथा चार्जशीट बनाने की धमकी देते है। शुक्रवार 12 नवम्बर को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं को अपने आवास पर बुलाकर उनके द्वारा गाली गलौज कीगयी। ठेकेदारो की निविदा स्वीकृति तथा अनुबंध गठन के लिए अधिशाशी अभियंता द्वारा उन सबके ऊपर ठेकेदारो से धनउगाही करने के लिए दबाव डाला गया। बिना अनुबंध गठित किये ही पैच मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने के लिए दबाव डाला गया। साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारियो को कार्याें की स्वीकृति के लिए पांच प्रतिशत तथा स्वयं के लिए दो प्रतिशत ठेकेदारो से वसूलने के लिए दबाव डाला गया। उन सबके द्वारा असमर्थता जताने पर अधिशाशी अभियंता द्वारा चार्जशीट बनाने तथा चार्जलेस करने की धमकी दी गयी। अभियंताओं ने अधिशाशी अभियंता के साथ कार्य करने में असमर्थता जतायी है। अवर अभिन्ताओं ने पूरे मामले की शिकायत प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी सहित दर्जनों उच्चाधिकारियों से की है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top