Sunday, 25 September 2016

24 घंटे के बाद भी न्यौरी में सड़को पर जमा है पानी

स्थानीय लोगों ने जतायी नाराजगी
राजेसुल्तानपुर। अम्बेडकरनगर। आलापुर तहसील के नेवरी बाजार में कल हुई मूसलाधार बारिश से बाजार पूरी तरह से जलाशए में तब्दील हो गया है, जिससे बाजार वासियों के अलावा राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हो रही हैं। बताया जाता है कि स्थानीय दुकानदारों द्वारा जल निकासी के लिए बनी नाली को पाट दिए जाने के का रण यह समस्या उत्पन्न हुई है। लोगों ने बाजार में जल निकासी की व्यवस्था करा कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
बता दें कि नेवरी बाजार स्थित जलालपुर मार्ग पर दशक पूर्व बनी नालियां पट जाने के कारण आए दिन वहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बताया जाता है कि लगभग एक दशक पूर्व बनी नाली घटिया निर्माण सामग्री सामग्री के प्रयोग से बनी होने के का रण कम समय में ही अस्तित्व विहीन हो गई लिहाजा बारिश के समय पानी की निकासी न होने के का रण वहां काफी जलभराव हो जाता है। कमोबेश यह स्थिति प्रायः बरसात के समय मे ही होती है जिसके का रण उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के अलावा बाजार वासियों को काफी दिक्कतें होती है। बाजार वाशी दीपचंद मोदनवाल हीरालाल गुप्ता शिव कुमार गुप्ता श्याम मिलन अमरजीत रामजीत शंकर प्रसाद केशव प्रसाद राकेश सिंह बृजकेश सिंह मोहम्मद कासिम फारुकी तौवाब फारुकी अबू बकर फारुकी समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजार में जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारन बरसात बंद होने के बाद भी कई दिनों तक यहां जलभराव रहता है जिससे जहां लोगों को आवागमन में असुविधा होती है वही जलजमाव के कारण संक्रमित बीमारियों के पांव पसारने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने अभिलंब समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में  नेवरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबूजर फारूकी ने बताया की दुकानदारों द्वारा नालियां पाट देने के का रण यह समस्या उत्पन्न हुई है जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top