Sunday, 25 September 2016

भाकियू की बैठक में उठी किसानों की समस्याएं

शासन प्रशासन पर लगाया गया मनमानी का आरोप
अम्बेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हजारीलाल के नेतृत्व में कलेक्टेªट के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं में सूखाराहत का चेक, खाद पानी, गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान व्याज सहित दिलाया जाये। टाण्डा आरकेबीके केरोसिन डिपो पर जबरदस्त तेल की घटतौली एवं कालाबाजारी जारी है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होने कहा कि ओवरब्रिज की सड़के गड्ढे में तब्दील हो गयी। जिससे आये दिन यात्रियों पर खतरा बना हुआ है। तत्काल उसे ठीक करवाया जाये, इसके अलावां एआरटीओ कार्यालय में सभी केबिनो में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाये, प्रधानमंत्री विद्युत योजना के अन्तर्गत लालापुर ग्रामसभा में बिजली कनेक्शन ठीक करवाया जाये। यदि इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो भाकियू पांच अक्टूबर को अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से रामउजागिर, दयाराम पटेल, भजुराम विश्वकर्मा, सियाराम, मुमताज, सिरताज अहमद, रिजवान, विलासा देवी, विद्यावती, सुदामा आदि लोग उपस्थित रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top