Thursday, 6 October 2016

मंदिर के बगल बिक रहा मांस व मदिरा

हियुवा के कार्यकर्ताओं ने जतायी नाराजगी
कटेहरी, अंबेडकरनगर।विधानसभा क्षेत्र कटेहरी अन्तर्गत अशरफपुर बरवा में जूनियर हाई स्क्ूल के बगल में स्थित मंदिर के बगल में मछली तथा अंडे का ठेला लगाने से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में शासन प्रशासन के प्रति रोष एव असंतोष व्याप्त है। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी अन्तग्रत अशरफपुर बरवा में जूनियर हाईस्कूल से कुछ दूरी पर एक मंदिर है। मंदिर के थोडी दूर पर मछली तथा अंडे का ठेला लगा कर बेचा जा रहा है। वहीं से मात्र 100 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है। जबकि इससमय नवरात्रि का पर्व अपनी चरम पर है। वहीं पर क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर अंडे तथा मछलियों की दूकान पर शरारत करते है। वहीं पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला महामंत्री विशाल, प्रेम शंकर तिवारी, दीपक आदि ने इसके लिए शासन प्रशसन के लिखित प्रार्थना पत्र देकर मंदिर के बगल से बछली की दुकान तथा अंडे के ठेलों को हटवान की मांग की थी। किन्तु आज तक कार्यवाही ना होने से लोगों को पुजा अर्चना से बाधा पडती है। वही ंपर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशसन से पुनः मांग की है कि जल्द से जल्द इन दुकानों को हटवाया जाय नहीं तो हिन्दू युवा वाहिनी अपने हिसाब से कार्य करेंगी। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top