Wednesday, 28 September 2016

पढाई नहीं गप्पे मारते है गुरूजी

कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय में नहीं है चहरदीवारी

कटेहरी, अंबेडकरनगर, (राजीव अग्रहरि)ः विकास खंड कटेहरी के शिक्षा क्षेत्र गोपालपुर  प्राथमिक विद्यालय बदसे बत्तर हालत से गुजर रहा है एक तरफ प्रदेश सरकार कई योजनाओं को अभियान चलाकर विद्यालय मे पढ़ रहे बच्चो को लाभ पहुँचाने की कोशिश कर रहा है वही पर विद्यालय मे मास्टर लोग आपस मे गप्पे मारते दिखाई दे रहे है। जब पंजाब केसरी के स्थानीय पत्रकार ने विद्यालय मे ९ः५० पर जायजा लेने पहुँचे तो मास्टर लोग गप्पे मारते दिखाई दिए। बच्चे लोग घूमते दिखाई दिए जब प्रधानाचार्य कमरूज्ज्मा से विद्यालय के चारदीवारी के बारे मे पूछा गया तो उन्होने ने कहाँ की आपका का कोई अधिकार नही है। पूछने का बल्कि वहाँ पर चारदीवारी ना होने से रोड से आने जाने वाले लोग विद्यालय मे से आना जाना लगाये रहते है अगर कोई दुर्घटना होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा इसी पर हेडमास्टर  कमरूज्ज्मा भड़क उठे उन्होने मीडिया कर्मी का डायरी से पन्ना फाड़ लिए और अभद्रता का व्यवहार किया उन्होने कहाँ की यहाँ से चले जाय दोबारा विद्यालय मे दिखाई मत देना वहाँ पर उपस्थित शिक्षा मित् अनीता वा हेडमास्टर ने आईडीपूरूफ माँगने लगे जब वही पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेशकुमार से वार्ता कराया तब जाके वो शांत हुए वहाँ पर बच्चो की संख्या ११५पंजीकृत थी लेकिन शिर्फ ५०बच्चे आये थे आलम यह है की सेमरा घाट प्राथमिक विद्यालय मे चारदीवारी नही जब हेड मास्टरसंजय पाण्डे  से वात हुई तो उन्होने कहाँ की कई बार शिकायत की गयी लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने संज्ञान मे नही लिया और वही पर शौचालय तो है लेकिन ना तो सीट लगा है ना ही गड्डा ना ही दरवाजा लगा है पढ़ रहे छात्रओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कभी भी सफाई कर्मी नही आता है आखिर सफाई कौन करे ये एक सवाल खड़ा हो रहा है वही पर बच्चो का संख्या ९५उपस्थित ६०बच्चे मिले आज बच्चो को दुध भी पिलाया गया जिससे बच्चो मे काफी खुशी दिखाई पड़ी आखिर सरकार की उपलब्धिओं को बच्चो तक पहुँचा कर बच्चो मे काफी खुशी दिखाई दे रहा है और वही पर माध्यमिक विद्यालय को एक हेड मास्टरशेरबहादुर  चला रहे है जिसमे बच्चो की संख्या ३६उपस्थित २५बच्चे मिले। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top