Tuesday, 27 September 2016

मेडिकल कॉलेज के परिसर की स्टील रेलिंग टूटी

संवाददाता। सद्दरपुर, अंबेडकरनगर
महामाया राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में ओ. पी. डी. विभाग के सामने निर्मित वर्षों पूर्व स्टील की रेलिंग किसी अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही के चलते ठोकर लगने से टूटकर जमींदोज हो गयी है ।मेडिकल कॉलेज परिसर में साइकिल स्टैण्ड का ठीका समाप्त होने से वार्डो के समक्ष वाहनों की इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि मरीजों को कौन कहे स्वस्थ मनुष्य का  आना जाना दुश्वार हो जाता है इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोर साइकिल, मोटरसाइकिल, को ले जाने में सफल हो जाते हैं ।जबकि यहाँ की पुलिस साइकिल चोरों को पकडने के लिए अथक प्रयास कर रही है फिर भी अभी तक उसे कोई सफलता नहीं प्राप्त हुई है ।वीरेंद्र वर्मा ग्राम पंचायत दाउदपुर, तथा जुम्मन अली हिमायतुललाह आदि तीमारदारों ने बताया कि साइकिल स्टैण्ड न होने से अपना वाहन वाहर खडा करके वार्ड मे मरीजों के पास उनकी देखभाल करने के लिए चले जाते हैं और चोर पहले से ही सुनियोजित तरीके से साइकिल और मोटरसाइकिल चोरी करने में कामयाब हो जाते हैं ।यदि साइकिल स्टैण्ड का ठीका हो जाता तो हम लोगों को ऐसी दुश्वारियों का सामना न करना पड़ता ।रेलिंग के टूटने का भी यही कारण है कि वाहनों की बढती संख्या ।इससे यह प्रतीत होता है कि साइकिल स्टैण्ड न होने से चोरी के साथ-साथ मेडिकल कालेज के सामानो की क्षति हो रही है जिसपर कालेज प्रशासन किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है ।जिससे इस व्यवस्था में सुधार आ सके ।जब तक साइकिल स्टैण्ड के विषय में कोई विचार नही किया जायेगा तब तक चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी रहने की आशंका बलवती नजर आ रही है ।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top