Monday, 26 September 2016

देश को परम वैभव तक पहुचायेगे दीन दयाल के विचार-विनोद

संवाददाता, अंबेडकरनगर।
पंडित दीन दयाल के विचारों पर चलते हुए ही इस देश और समाज को परम वैभव तक पहुचाया जा सकता है। उक्त विचार बूथ अध्यक्ष सम्पर्क अभियान के दौरान क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह ने कही। उन्होने कहा कि कि आज पूरा विश्व एकात्म मानववाद दर्शन को अपनाने को बाध्य हो रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के विचारों को आगे रखकर समाज की कल्पना को आगे बढा रही है। आज चाहे जनधन योजना हो चाहे पहल सब योजनाएं गरीबों के लिए चलायी जा रही है। किसानों नौजवानों गरीबों के हित में मोदी सरकार काम कर रही है। गैस का दाम घटा किसानों के खादों का मूल्य कम हुआ मोदी सरकार सबके हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रहे है। सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक कर रहे है। भ्रष्टाचार घटा है देश का गौरव बढा है। उनके साथ बाद ही विभाग के संगम पाण्डेय बाबा और रवि सिंह चैहान रहे। बूथ अध्यक्ष लवकुश गुप्ता, प्रीत अग्रहरि, राहुल शर्मा, दीपक तिवारी, दिनेश यादव, राकेश जायसवाल, सत्येन्द्र कुमार, दीपक कुमार से सम्पर्क किया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top