Monday, 26 September 2016

कार्यकर्ताआंे के बल पर ही हासिल होगी विजय- लालजी

जलालपुर में आयोजित हुआ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर
अम्बेडकरनगर कार्यकर्ताओं के बल पर ही कोई पार्टी विजय हासिल करती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से अपने कार्य में लग जाना चाहिए। प्रयास यह होना चाहिए कि निर्धारित आयु के युवा मतदाता बने और अपने मत का शत प्रतिशत प्रयोग करंे।
उक्त बाते बसपा को-आर्डिनेटर एवं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने जलालपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपना अपना राग अलाप रही है परंतु किसी के पास कोई ठोस नीति नहीं है। बसपा प्रमुख बहन कुमारी मायावती ने अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग को उनका हक दिलाने के साथ प्रदेश के विकास को गति दिया था। इसी कारण आम आदमी बसपा के साथ है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और लोगो को मत प्रयोग के लिए पे्ररित करें। मंडल को-आर्डिनेटर रामअचल गौतम ने कहा कि बसपा ने पूरे प्रदेश से भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास को गति दिया। कार्यकर्ताओं को चाहिए बसपा की नीतियो-रीतियो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें तभी पार्टी को सफलता मिलेगी। बसपा विधानसभा प्रभारी रितेश पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कायम जंगलराज के चलते आम जनता परेशान है। वह जान चुकी है कि इस जंगलराज का खात्मा बहन कुमारी मायावती ही कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती दिलाने में लग जाना चाहिए। मुस्लिम समाज के को-आर्डिनेटर हाजी कमर हयात ने कहा कि बसपा ने अल्प संख्यको को सम्मान देने का कार्य किया है। अन्य पार्टियों ने इस समाज का केवल मत प्राप्त किया है उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। इसलिए मुस्लिम समाज के लोगों को बसपा की मजबूती के लिए एक जुट होना चाहिए। जिलाध्यक्ष दर्शन भारती ने कहा कि बहन कुमारी मायावती ने सर्व समाज के विकास एवं कल्याण का कार्य किया है। वह ही प्रदेश से अन्याय अत्याचार को समाप्त कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाकर पार्टी के नीति रीति की जानकारी देना चाहिए। इस अवसर पर चुन्नीलाल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष तिलकधारी गौतम, हरीराम, अम्बेश, मुअज्जम, ब्लाक प्रमुख सहेन्द्र वर्मा, दद्दू यादव, रामआज्ञा राजभर, रामनिवास वर्मा, कृष्णा कुमार उपाध्याय, रिन्कू उपाध्याय ने भी शिविर को संबोधित किया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top