Monday, 26 September 2016

जल्द समायोजित हों शेष शिक्षामित्र

संवाददाता। अम्बेडकरनगर
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तथा सहायक अध्यापक पद पर समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों को समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने तक 30 हजार रूपये मानदेय दिये जाने की मांग की है। प्रांतीय संगठन मंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारियो के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कहा गया है कि अभी लगभग 26 हजार शिक्षामित्र उच्च न्यायालय के आदेश के कारण समायोजन से वंचित रह गय हैं जबकि उच्चतम न्यायालय में उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थगन आदेश कर दिया है। नियमानुसार अवशेष शिक्षामित्रो का भी समायोजन किया जाना चाहिए। इस दौरान अल्प मानदेय 35 सौ रूपये में जीवन यापन करने वाले शिक्षामित्रो की विपरीत परिस्थितियो को देखते हुए उनके समायोजन तक 30 हजार रूपये प्रतिमाह का मानदेय भुगतान किया जाये। मांग की गयी है कि अवशेष शिक्षामित्रो के समायोजन की प्रक्रिया अविलम्ब शुरू की जाये। समायोजन से वंचित शिक्षामित्रो के लिए सहायक अध्यापक पद सुरक्षित किया जाये।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top