Monday, 26 September 2016

आकडेबाजी नहीं बल्कि हकीकत में होगा संगठन का विस्तार- जिलाध्यक्ष

बूथ प्रमुखो से जारी है संपर्क अभियान
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
बिना बूथ पर चुनाव जीते कोई भी चुनाव जीतने का सपना साकार नहीं हो सकता। इसलिए जरूरत है कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर खूब मजबूत हो। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि कोई न कोई जिला स्तरीय पदाधिकारी अथवा वरिष्ठ भाजपा जन बूथ पर जाकर बूथ स्तरीय संगठन का समीक्षा और सत्यापन करे। उक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने बूथ प्रमुख संपर्क अभियान के तहत कटेहरी विधानसभा क्षेत्र मरथुआ सरैया सेक्टर में बूथ प्रमुखो से संपर्क करते हुए कहीं।
शिवनायक वर्मा ने आगे कहा कि अब भाजपा में आंकडे़बाजी नहीं बल्कि हकीकत में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर लिया गया है जिसके बल पर मिशन 2017 को फतह किया जायेगा। इसी कड़ी में जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं भाजपा महिला मोर्चे के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अलका मिश्रा, ने गौरा बसंतपुर में बूथों का सत्यापन कर गोपालपुर भिउरा एवं बरहा नियामक चक्र में नरेन्द्र मोदी जनकल्याणकारी नीतियो का बखान किया। वहीं जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, राजकरन निषाद, अरविन्द सिंह, शिवपूजन वर्मा, डा0 सतेन्द्र नाथ त्रिपाठी, स्वामी नाथ यादव, रफत एजाज, सरिता वर्मा, पे्रसक्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने भी विभिन्न सेक्टरो में जाकर बूथ अध्यक्षो से मिलकर गांववासियों को मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष रामउजागिर अग्रहरि, डा0 आनंद बहल, रामशब्द वर्मा, रघुनंदन राजभर ने भी कटेहरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियो जनता तक पहुंचाये। राजेश सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, रामबहल वर्मा, आदर्श चैधरी आदि ने भी बूथ-बूथ जाकर बूथ प्रमुखो से संपर्क किय। पार्टी सूत्रो के अनुसार आगे आलापुर, टाण्डा एवं जलालपुर विधानसभा के बूथ प्रमुखो से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top