Tuesday, 15 November 2016

चन्द्र प्रकाश वर्मा ने बैंको के बाहर पिलाया पानी

संवाददाता। अंबेडकरनगर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चन्द्र प्रकाश वर्मा ने आज एक अनूठा काम किया। बैंको के बाहर लगने वाली लम्बी-लम्बी लाइनो से लोगो को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश वर्मा ने अनूठी पहल शुरू की है। उन्होने जन सामान्य के लिए बैंको के बाहर बिस्कुट व पानी की व्यवस्था की है। एचडीएफसी बैंक के सामने चन्द्र प्रकाश वर्मा ने खुद ही लोगों को पानी पिलाकर इस नेक काम की शुरूआत की। पहले दिन उनके द्वारा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के सामने पानी का स्टाल लगाकर लोगों को बिस्कुट व पानी प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि बुधवार को कुछ और बैंको के सामने भी बिस्कुट व पानी की व्यवस्था करायी जायेगी। उन्होने कहा कि उनका प्रयास होगा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सभी बैंको के बाहर लोगो की असुविधा को देखते हुए पानी की व्यवस्था करायी जायेगी। संभव है कि चन्द्र प्रकाश वर्मा के नक्शे कदम पर कुछ और लोग इस कार्य में सामने आयें।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top