Tuesday, 8 November 2016

हर हाल में बनेगी बसपा की सरकार: रामअचल

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया भाजपा पर अविश्वास बढाने का आरोप


संवाददाता। अंबेडकरनगर गरीब समाज मे सरकार बनाने का उत्साह दिख रहा है। हिन्दू मुस्लिम साथ चलेगा, फिर बसपा का राज चलेगा, युवाओ ने अकबरपुर की सडको पर मार्च कर इस बात का ऐलान कर दिया। उक्त बाते बसपा की भाईचारा बनाओ सभा मे बतौर मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कही। रामअचल राजभर ने कहा की देश मे भाजपा भाईचारा समाप्त कर आपसी अविश्वास बढा रही है वो देश मे दंगा और झगडा कराकर प्रदेश की सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन यहां बाबा साहब की बसपा उनकी दाल नही गलने देगी। समाज का हर गरीब बसपा की सरकार बनाने के लिए समय का इंतजार कर रहा है।भाजपा चाहे जितनी भी चाल चल ले बसपा यहां उसकी दाल नही गलने देगी। सर्व समाज बसपा के साथ खडा है वो जानता है कि बसपा की सरकार बनने पर प्रदेश दंगामुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त एंव विकासयुक्त समाज बनेगा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दर्शन भारती तथा संचालन देवेन्द्र भाष्कर ने किया। सभा को हाजी कमरहयात, संजय राजभर पूर्व प्रत्याशी, बालमुकुन्द धुरिया, संजय राजभर जौनपुर, जगदीश राजभर, फरहत अब्बास ने अपनी बात रखी। सभा मे मुख्य रूप से जोनल कोआर्डिनेटर रवीन्द्र निषाद, जिला प्रभारी राजेन्द्र भारती, पूर्व प्रमुख शारदा राजभर, प्रीतम पाल, एडवोकेट मंशाराम, श्यामलाल राना, बादशाह खान, रवीन्द्र राजभर, मुक्तार बाबा, रामसूरत राजभर, तारावती, बीपी गौतम, अजय गौतम, कंुवर गौतम, प्रवीण शर्मा, रामकेवल राजभर, मनोज सिंह, रामउजागिर राजभर, पवन मिश्रा समेत तमाम सेक्टर अध्यक्ष सहित हजारो लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के पहले पूर्वांचल कार्यालय से 700 से ज्यादा मोटर साइकिल से युवाओ ने शहर मे जोशीला मार्च निकाला।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top