Tuesday, 8 November 2016

शिक्षा निदेशक ने जेडी के आदेश पर लगायी रोक

मामला एसएन इंटर कालेज इंदईपुर का
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर एसएन इंटर कालेज इन्दईपुर की प्रबंध समिति को जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशों की अवहेलना के आरोपों के चलते मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा अतिक्रमण करके वहां नियंत्रक नियुक्त करने संबंधी आदेशों पर शिक्षा निदेशक द्वारा रोक लगाते हुए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की है।
बता दे कि संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल द्वारा जारी 25 अक्टूबर 2016 के आदेश में उल्लेख करते हुए एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर के प्रबंधक एवं प्रबंध समिति द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 16 अक्टूबर को मनोज कुमार तिवारी सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड को मंडलीय समिति द्वारा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान पद पर निर्धारित पदोन्नति नियमानुसार किए जाने तथा कार्यभार ग्रहण कराते हुए आदेश का अनुपालन कराए जाने का निर्देश प्रबंध समिति को दिया था। प्रबंध तंत्र द्वारा ऐसा न करने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल फैजाबाद में विद्यालय के प्रबंधक कमेटी को अतिक्रमणित करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य को नियंत्रक नियुक्त कर दिया। इस आदेश के विरुद्ध एसएन इंटर कालेज इंदईपुर के अतिक्रमणित प्रबंधक अब्दुल सलाम नदवी उर्फ नन्हे मौलाना ने प्रकरण में तीन नवंबर को उनका पक्ष नहीं सुने जाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के समक्ष प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद निदेशक नें संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय भान के अधिक्रमित आदेश पर स्थगन आदेश जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रबंधक को 23 नवंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है। ऐसे में एसएन इंटर कालेज इंदईपुर की प्रबंध कमेटी बहाल हो गयी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top