Sunday, 6 November 2016

बनेगी बसपा की सरकार, किसी भी समाज का अपमान नहीं होगा बर्दास्त - पवन पाण्डेय

पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने भावनात्मक लहजे मे सबकों किया भाव विभोर 
धवरूआ में बसपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने जुटाई भीड दिखाई ताकत 



संवाददाता। अंबेडकरनगर 2017 के आम चुनाव में सत्ता में वापसी को बेताब बहुजन समाज पार्टी अपनी सोसल इंजीनियरिंग के फार्मूले के साथ भाईचारा बनाओं जनसभा पर पूरी तरह फोकस किये हुए है। इस कडी में धौरूआ बाजार में चार सेक्टरों से भारी भीड इक्ट्ठा कर बसपा ने अपनी ताकत का एहसास कराया। जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने राजनैतिक भाषण से परहेज करते हुए लोगों से अपने पुराने सम्बन्धों रिश्तेदारी आदि को भावानात्मक हथियार बनाया और कहा कि मेरे घर से कोई ग्राम प्रधान न ही था किन्तु आप सबकी बदौलत मै यहां से विधायक बना 16 माह के कार्यकाल में विकास का काम किया। भ्रष्टाचार गुण्डागर्दी का नाम निशान नहीं रहा। अपने अग्रज पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के कार्यकाल में कराये गये विद्युतीकरण को प्रमुख रूप से उठाया। कहा कि इसमें कमीशन नहीं मिलता इसलिए कोई जन प्रतिनिधि बिजली लगवाने में रूचि नहीं लेता। जलालपुर से घोषित प्रत्याशी रितेश पाण्डेय की तरफ इशारा किया कहा कि लंदन से उच्च शिक्षा के बाद समाज सेवा के ब्रत लिया और अपने पिता की कर्मभूमि जलालपुर को अपना क्षेत्र बनाया। युवाओं समेत महिला पुरूषों की भारी भीड से गदगद पाण्डेय ने लोगों का आहवान किया कि रितेश की जीत आपका सबका मान सम्मान होगा। विप्र समाज सहित सर्व समाज का अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष दर्शन भारती की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तिलकधारी गौतम के संचालन में आयोजित बसपा भाईचारा बचाओं जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुस्लिम भाईचारा बचाओं के मण्डल कोआर्डीनेटर हाजी कमर हयात अपना भाशण हयाल लेकर चलों कायनात लेकर चलों चलो तो चलो जमाने को साथ लेकर चलों के जहिय बसपा का बखान करने का पुरजोर प्रयास किया। सपा पर प्रहार किया कहा कि सपा ने मुसलमानों के जज्वात से खेल कर वोट तो लिया किन्तु मुसलमानों का क्या दिया। कमर हयात ने मुस्लिम समुदाय को सपा से सावधान रहने बसपा के पक्ष में आने की अपील किया। जिलाउपाध्यक्ष जगदीश राजभर ने कहा कि मायावती ने दलितों के साथ पिछडों और अन्य जातियों के विकास के लिए काम किया। जनपद गठन ओर इसका विकास पूरे देश में नजीर है। लडकियों को बेहतर शिक्षा के लिए साइकिल और 25 हजार रूपये की सहायता दी। जनसभा में मौजूद पाण्डेय परिवार के कृश्ण कुमार पाण्डेय कक्कू ने लोगों से अपील किया कि जिस तरह आप सबने पवन पाण्डेय अग्रेज राकेश पाण्डेय को विधायक व सांसद बना कर उसके लिए हमारा परिवार आपका ऋणी है। कक्कू पाण्डेय ने रितेश पाण्डेय के लिए भी वैसा ही समर्थन मांगा। जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, चहुमुखी विकास के साथ प्रदेश में धर्मनिर्पेक्षता के लिए बसपा की सत्ता जरूरी है। कहा कि समय खुद गवाह है कि जब जब सपा सत्ता से दूरी हुई प्रदेश में जंगलराज आया। भ्रष्टाचार का क्राफ बढा। विकास ठप्प हुआ और दंगो की बाढ आ गयी है। श्री पाण्डेय ने आये कहा कि मायावती ने जनपद का बठन कर मां की तरह पाला पोसा और चहुमुखी विकास कर जनपद को आदर्श बनाया किन्तु सपा के इस शासन में जनपद विकास की पटरी से उतार दिया गया। सपा ने पूरे प्रदेश को जमकर लूटथ आज उसी बटवारे की लडाई चल रही है। सपा द्वारा गठबंधन किये जाने पर तंज कसा और कहा कि सपा ने चुनाव से पहले अपनी हार मान ली है। भाजपा पर भी तंज कसा। कहा कि मोदी को झूठ बोलने वाला बताया और लोगों से पूछा कि कितने चुनावी वादे मोदी ने पूरे किये हे। इसी के साथ बसपा को प्रदेश में लाने के लिए सभी को एक जुट होने का आहवान किया। सभा को फरहत अब्बास, पूर्व प्रमुख भियाव राम नयन निर्दोश ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सभी सेक्टर बूथ अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
पवन ने कायम की समरसता की मिशाल 
अंबेडकरनगर। हुआ यो कि बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को पवन पाण्डेय सम्बोधित कर रहे थे कि चार बजे अशर की नमाज पूर्व अजान की आवाज सुनाई पडी। दूसरे की भावना को ठेस न पहुचे इसलिए श्री पाण्डेय ने अपना भाशण रोक दिया। अजान सम्पन्न होने के बाद श्री पाण्डेय ने अपना भाशण पूरा किया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top