संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को एम्बुलेन्स की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानान्तर्गत भानूपुर निवासी 26 वर्षीय सुभाश चन्द्र वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय आये हुए थे। वापस जाते समय बट्टूगढ़ गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अकबरपुर थानान्तर्गत कालेपुर निवासी रहमत अली पुत्र यूनुस से सीधी टक्कर हो गयी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेन्स की सहायता से जिला चिकित्सालय में दोनों को भर्ती करवाया गया जहां सुभाश चन्द्र की हालत गंभीर होने पर ट्रामा संेटर रेफर कर दिया गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में अलीगंज थानान्तर्गत मखदूमनगर निवासी विद्यासागर (30) पुत्र बाबूलाल अकबरपुर-केदारनगर मार्ग पर कोटवा महमदपुर गांव के निकट अचानक सामने आये एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी। उधर से गुजर रहे राहगीर विपिन तिवारी ने अपने निजी वाहन से उसे जिलाा चिकित्सालय में भर्ती करवाया। अन्य सड़क दुर्घटना में आकाश (18) पुत्र घनश्याम निवासी लेहिड़ी थाना सम्मनपुर उसी गांव के निवासी अदालत (62) पुत्र अग्नू, नूरूहलिमा (32) निवासी महराजगंज घायल हो गये।


0 comments:
Post a Comment